उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से आज भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से यात्रा का शुभारंभ किया।इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत को प्रभारी व प्रदीप थपलियाल को जनपद का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।बताया गया कि उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में पदयात्रा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व स्वतंत्रता आंदोलन की याद ताजा करेंगे तथा 15 अगस्त को यात्रा का समापन स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्थल ककोड़ाखाल में होगा।