March 25, 2023
UK 360 News
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में खेल पुरस्कारों की बढ़ी धनराशि धामी सरकार ने दी खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार के रूप में दो करोड़ और ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर 50 लाख की धनराशि दी जाएगी।उत्तराखंड खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के पुरस्कारों की धनराशि को बढ़ा दिया गया है।खेल पुरस्कारों की धनराशि में 30 से शत प्रतिशत की वृद्धि की गई है। विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने इस संबध में आदेश जारी किया है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि ओलंपिक, विश्वकप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेलों में चयन के बाद खिलाड़ी को संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए मान्य धनराशि का 20 प्रतिशत पहले ही उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग या पदक जीतने पर मिलने वाली धनराशि में इसे समायोजित किया जाएगा।

यदि खिलाड़ी संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करता है तो पहले उपलब्ध कराई गई धनराशि लौटानी होगी।जूनियर व सब जूनियर को आधी और एक चौथाई मिलेगी पुरस्कार राशि जूनियर खिलाड़ियों को पुरस्कार की धनराशि सीनियर वर्ग की राशि की आधी और सब जूनियर को उसका एक चौथाई भाग पुरस्कार के रूप में मिलेगा।

अब मिलेगी इतनी धनराशि
चैंपियनशिप पदक धनराशि

ओलंपिक खेल
स्वर्ण दो करोड़
रजत डेढ़ करोड़
कांस्य एक करोड़
प्रतिभाग 50 लाख

विश्व चैंपियनशिप
स्वर्ण 30 लाख
रजत 20 लाख
कांस्य 15 लाख
प्रतिभाग साढ़े सात लाख

एशियन खेल
स्वर्ण 30 लाख
रजत 20 लाख
कांस्य 15 लाख
प्रतिभाग साढ़े सात लाख

पहले मिलती थी इतनी धनराशि
प्रतियोगिता पदक धनराशि
ओलंपिक खेल स्वर्ण डेढ़ करोड़
रजत एक करोड़
कांस्य 50 लाख
प्रतिभाग पांच लाख

विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण 20 लाख
रजत 12 लाख
कांस्य सात लाख
प्रतिभाग एक लाख

एशियन चैंपियनशिप स्वर्ण 15 लाख
रजत 10 लाख
कांस्य सात लाख
प्रतिभाग 75 हजार

Related posts

DWMS, देहरादून में परियोजना प्रबंधकों और समन्वयकों की भर्ती

SONI JOSHI

कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचने के लिए तैयार लक्ष्य सेन

ANAND SINGH AITHANI

लोनिवि ने किया प्रदेश के 2518 पुलों का निरिक्षण 36 पुलों को बताया असुरक्षित

SONI JOSHI
X
error: Alert: Content selection is disabled!!
Join WhatsApp group