March 27, 2023
UK 360 News
खेलत़ाजा खबरेंराष्ट्रीय

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिये युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने आवेदन की तिथि 27 सितंबर, 2022 से बढ़ाकर अब एक अक्टूबर, 2022 कर दी है

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 के लिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों – मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यान चंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के आवेदन 27 अगस्त, 2022 को आमंत्रित किये थे। इसकी अधिसूचना मंत्रालय की वेबसाइट www.yas.nic.in पर अपलोड कर दी गई थी।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर से बढ़ाकर एक अक्टूबर, 2022 (शनिवार) कर दी गई है। पात्र खिलाड़ियों/कोचों/निकायों/विश्वविद्यालयों से पुरस्कार के लिये आवेदन मांगे गये हैं। उनसे आग्रह है कि वे कि वे एक समर्पित पोर्टल dbtyas-sports.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करें। भारतीय ओलम्पिक संघ/भारतीय खेल प्राधिकरण/मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों/खेल संवर्धन बोर्डों/राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भी इससे अवगत करा दिया गया है। एक अक्टूबर, 2022 (शनिवार) के बाद प्राप्त होने वाले नामांकनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

उच्चतम न्यायालय का यौन उत्पीड़न पीड़िताओं को लेकर अदालतों को आदेश

ANAND SINGH AITHANI

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने “नेशनल बायो-एनर्जी प्रोग्राम” पर संगोष्ठी का आयोजन किया

SONI JOSHI

युवा कार्यक्रम विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र संगठन ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशभर में 90 हजार से अधिक ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया

SONI JOSHI
X
error: Alert: Content selection is disabled!!
Join WhatsApp group