अल्मोड़ा
व्यापार मंडल ने पशु चिकित्सक गरबियाल को किया सम्मानित

अल्मोड़ा-आज जिला व्यापार मंडल के नेतृत्व में पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक सुरेंद्र सिंह गरबियाल को उनके सेवा भाव को देखते हुए समानित किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि जिस सेवाभाव से वो बीमार पशुओं का इलाज करके उनकी जान बचा रहे है यह तारीफ़ योग्य है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के द्वारा जब भी बीमार पशुओं के सम्बन्ध में चिकित्सक गरबियाल को सूचना दी जाती है वे अविलम्ब पहुंच कर उन पशुओं का ईलाज करते हैं।
डाक्टर गरबियाल को सम्मानित करने वालों में सुशील साह जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल, जिलामंत्री भैरव गोस्वामी, सभाषद अमित साह मोनू ,अजय वर्मा,वैभव पांडेय,कमल जोशी आदि शामिल रहे।
Advertisement
Multiplex Advertisement