Advertisement
अल्मोड़ा

” *स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के अन्तर्गत नगर पालिका अल्मोड़ा का बृहद स्वच्छता अभियान*

Advertisement

अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी ने बताया कि 

Advertisement

शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों के क्रम में आज ” स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के अन्तर्गत बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान त्रिपुरासुन्दरी मन्दिर से नन्दा देवी मन्दिर परिसर अल्मोड़ा तथा नन्दा देवी बाजार में चलाया गया। अभियान के प्रारम्भ में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गयी। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी द्वारा अलग-अलग टीमों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया। स्वच्छता ब्रान्ड एम्बेसडर आशीष वर्मा एवं पूर्व सभासद किशन गुरुरानी द्वारा स्वच्छता के महत्व को बताया गया। इस स्वच्छता कार्यक्रम में व्यापारियों युवाओं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, पालिका के कर्मचारियों व दुकानदारों द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम में इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 का आयोजन भी किया गया जिसमें टीम का नाम अल्मोड़ा ऑलराउन्डर रखा गया तथा टीम कैप्टन निवेदिता त्रिपाठी को बनाया गया।

साथ ही प्रतिबन्धित प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक स्टिक के साथ , सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास, प्लेट, कटोरे, कप का उपयोग न करने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की तथा इन उत्पादों के विनिर्माण, आयात भण्डारण, बिक्री प्रतिबन्ध के बारे में अवगत कराया तथा इस सम्बन्ध में बने नियमों का उलंघन किये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जानकारी भी दी गयी।

Advertisement

सिटी मिशन मैनजर मनोज कर्नाटक ने बताया कि इस प्रकार के स्वच्छता के अभियान दिनाक 17-09-2023 से 02- 10- 2023 तक चलाये जायेंगे

वृहद स्वच्छता अभियान के दौरान जीवन नाथ वर्मा, दीप चन्द्र साह, किशन गुरुरानी, एसके पन्त, संदीप साह हरीश विष्ट, मुन्ना वर्मा पंकज वर्मा, अनिल साह, पारितोष जोशी नवीन वर्मा, अनिल तिवारी, महेन्द्र विष्ट, दीपक वर्मा, कमल कुमार पाठक, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण भण्डारी, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार, पर्यावरण पर्यवेक्षक सहित स्वयं सहायता समूह की नीमा नगरकोटी, रंजना भण्डारी भवना आर्या विद्यया विष्ट, नेहा वर्मा कमला देवी चन्द्र बिष्ट, ज्योति त्यागी संजू गुरुरानी, सरस्वती ठाकुर शीतल टम्टा जया पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Multiplex Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button
Unlocking the Secrets: How Long Should Kids Use Mobiles? केले खाने के स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित फायदे भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की बोल्डनेस ने उड़ाए होश 10 Worst-Rated Films of Kangana Ranaut करवा चौथ: व्रत, प्यार और परम्परा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker