अल्मोड़ा
भाजपा कार्याकताओं की लोनिवि डाकघर कार्यालय में हुई बैठक
बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा कार्याकताओं की लोनिवि डाकघर कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान मंडल के प्रवासी प्रभारी और पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ने सभी शक्ति केंद्रों में बूथ पदाधिकारियों और समितियों को सरल एप की जानकारी दी। कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत करना होगा। यहां मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र मठपाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य युगल किशोर आर्य, महामंत्री गगन वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र लाल शाह, उमेश भट्ट आदि मौजूद रहे
Advertisement
Advertisement
Multiplex Advertisement