उधम सिंह नगर
विजिलेंस टीम ने डीपीआरओ उधमसिंह नगर को मेट्रोपोलिस मॉल से किया गिरफ्तार

विजिलेंस टीम ने उधम सिंह नगर जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी को मेट्रोपोलिस मॉल से ट्रैप किया है विजिलेंस टीम में आए अधिकारी के अनुसार जिला पंचायत अधिकारी ने रिंकू नाम के व्यक्ति से बिल पास करने की एवज में एक लाख की रिश्वत मांगी थी
Advertisement
मेट्रोपोलिस मॉल में रिंकू जिला पंचायत राज अधिकारी त्रिपाठी को पैसे देने आया था जहां विजिलेंस टीम ने पैसे लेते त्रिपाठी को रंगे हाथों दबोच लिया हालांकि त्रिपाठी ने विरोध किया लेकिन विजिलेंस टीम उन्हें घसीट कर कार में ले गई।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से मॉल में कुछ देर हड़कंप मच गया। बाद में विजिलेंस की पुष्टि होने पर मामला शांत हो गया।
Advertisement
Multiplex Advertisement