अल्मोड़ा नगरवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हरगोविंद पंत के जन्मदिवस पर माल्यार्पण कर मिस्ठान वितरण किया

May 19, 2023 - 15:32
 0
अल्मोड़ा नगरवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हरगोविंद पंत  के जन्मदिवस पर माल्यार्पण कर मिस्ठान वितरण किया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हरगोविंद पंत 19 मई 1885 को जन्मे जिनके नाम से अल्मोड़ा का जिला चिकित्सालय बना हुआ है वही पंत जी की मूर्ति स्थापित है जिसमे अल्मोड़ा नगरवासियों ने उनके जन्मदिवस पर माल्यार्पण कर मिस्ठान वितरण किया इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय पंत के स्वतंत्रा आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की उनके द्वारा 1921 पे स्वर्गीय बद्री दत्त पाण्डेय जी के साथ कुली बेगार आंदोलन के नेतृत्व किया गया तथा कुली बेगार के रेसिस्टर उतरायणी के दिन बागेश्वर सरयू नदी मैं बहा दिए गए। वे संविधान सभा के सदस्य रहे तथा 1951 मैं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे व उत्तर प्रदेश विधानसभा के उप सभापति चुने गए।वो इतने लोकप्रिय थे जिन्हे जनता द्वारा जननायक की उपाधि दी गई। कार्यक्रम में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल ,रोबिन भंडारी ,परितोष जोशी , पुरन रौतेला, डॉ मनोज जोशी, महिपाल राजपूत ,अशोक पांडे, मनोज जोशी सभासद,  डॉ सी के सिन्हा, अरविंद पांकती, पी के मेहरा ,जीवन मखपाल,सुखदेव बनौला,  बसंत पांडे , कुंदन बिष्ट एवं  चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

संपादक- सुरेन्द्र सिंह रावत न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 9760809595, 9410917333