साढ़े सात किलो गांजा संग दंपति गिरफ्तार

May 18, 2023 - 08:26
 0  51

देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने साढ़े सात किलो गांजा के साथ दंपति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सपेरा बस्ती में की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस भी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि सपेरा बस्ती में गांजा बेचे जाने की सूचना मिली थी, जिस पर टीम ने तुरंत दबिश दी। पुलिस ने मौके से विजय नाथ और उसकी पत्नी विनीता नाथ को पकड़ लिया। दोनों से सात किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाहरी राज्यों से अवैध तरीके से गांजा लाकर उसे दून में महंगे दामों पर बेच रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow