“गौरा शक्ति” को महिलाओं का सुरक्षा कवच बनाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस का रजिस्ट्रेशन अभियान है जारी
प्रभारी डीसीआरबी अरुण कुमार द्वारा नगर के रघुनाथ सिटी माल में कार्यरत महिलाओं को महिला अपराध/सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों व सुरक्षा के उपायों के बारे मे जानकारी दी गई।
“Uttarakahand_Police_App” डाउनलोड कर एप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध सुविधा गौराशक्ति में रजिस्ट्रेशन कर अपना सुरक्षा कवच बनाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।