फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय खाद्य निगम ने कटेगरी के 3 के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही जारी कर दी है। निगम द्वारा नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ-ईस्ट जोन में कटेगरी 3 के 5043 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना आज, 2 सितंबर 2022 को जारी कर दी गई है। बता दें कि खाद्य निगम ने इन पदों के अधिसूचना (सं.01/2022) को 3 सितंबर को जारी किए जाने की सूचना आधिकारिक भर्ती पोर्टल, recruitmentfci.in के माध्यम से दी थी। साथ ही, आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू होनी प्रस्तावित है।
एफसीआइ द्वारा जारी की गई एफसीआइ कटेगरी 3 भर्ती अधिसूचना 2022 के अनुसार, सबसे अधिक 2388 रिक्तयां नॉर्थ जोन में निकाली गई हैं। दूसरी तरफ, साउथ जोन के लिए 989, ईस्ट जोने के लिए 768, वेस्ट जोन के लिए 713 और नॉर्थ ईस्ट जोन के लिए 185 रिक्तियां निकाली गई हैं। ये रिक्तियां सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल में जूनियर इंजीनियर, स्टेनो ग्रेड-3 और एजी-3 जनरल, एकाउंट्स, टेक्निकल, डिपो, हिंदी) पदों के लिए हैं।