March 28, 2023
UK 360 News
राष्ट्रीय

श्री अमृत लाल मीणा ने कोयला सचिव का पदभार संभाला

श्री अमृत लाल मीणा ने आज कोयला मंत्रालय में सचिव का पदभार संभाल लिया। 1989 बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी श्री अमृत लाल मीणा मौजूदा पदभार ग्रहण करने से पहले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्‍स) पद का दायित्‍व संभाल रहे थे।

श्री अमृत लाल मीणा ने कल ही कोयला सचिव के रूप में सेवानिवृत्‍त हुए डॉ. अनिल कुमार जैन का स्थान लिया है।

Related posts

एनएसडीसी इंटरनेशनल ने नवाचार, कौशल और शिक्षा में भारत ऑस्ट्रेलिया व्यापार को बढ़ाने के लिए पेर्डमन के साथ साझेदारी की

UK 360 News

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दो से पांच नवंबर, 2022 तक नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम का दौरा करेंगी। दो नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगी। राष्ट्रपति के सम्मान में नगालैंड सरकार कोहिमा में इसकी मेजबानी करेगी। इस अवसर पर वे राज्य में शिक्षा और अवंसरचना से सम्बंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। तीन नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति कोहिमा युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और उसके बाद वे किगवेमा गांव का दौरा करेंगी। गांव में वे ग्रामीण परिषद और स्वसहायता समूहों के सदस्यों से बातचीत करेंगी। उसी दिन वे अइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी। वे मिजोरम में शिक्षा सम्बंधी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगी। शाम को राष्ट्रपति अइजोल के राजभवन में अपने सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगी, जिसकी मेजबानी मिजोरम सरकार करेगी। चार नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति अइजोल में मिजोरम विधान सभा के सदस्यों को सम्बोधित करेंगी। उसी दिन वे एक नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगी। समारोह की मेजबानी राष्ट्रपति के सम्मान में मिजोरम सरकार कर रही है। राष्ट्रपति केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। पांच नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले रवंगला में तथागत त्सल पर अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाली महिलाओं और स्वसहायता समूहों के सदस्यों से बातचीत करेंगी।

SONI JOSHI

कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफलतापूर्वक परीक्षण

ANAND SINGH AITHANI
X
error: Alert: Content selection is disabled!!
Join WhatsApp group