66 साल की उम्र में अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन,

News Desk
1 Min Read

- Advertisement -
Ad imageAd image

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। चक दे इंडिया और दिल चाहता है जैसी फिल्मों फिल्म एक्टर रियो कपाड़िया का 14 सितंबर को निधन हो गया। एक्टर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ है।

सोनी राजदान से लेकर कई एक्टर्स उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। 1957 में जन्मे वेटरन एक्टर रियो के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। उन्होंने अपने लंबे बॉलीवुड करियर में सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि कई टीवी शोज में भी काम किया था।

सपने सुहाने लड़कपन के एक्टर के निधन की जानकारी इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए उनके दोस्त फैसल मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि एक्टर का अंतिम संस्कार कल यानी कि 15 सितंबर को गोरेगांव के शिव धाम शमशान भूमि में किया जाएगा।

आपको बता दें कि रियो कपाड़िया के परिवार में उनकी पत्नी मारिया और दो बच्चे अमन और वीर हैं। एक्टर के निधन की खबर से उनके फैंस भी शॉक्ड हैं और सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment