देहरादून के पॉश इलाके हाथीबड़गला में मिला महिला का शव।

News Desk
1 Min Read

[ad_1]

- Advertisement -
Ad imageAd image

देहरादून के पॉश इलाके हाथीबड़कला में एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव कूड़ेदान के पास सड़क पर पड़ा था महिला के चेहरे पर चोट के गंभीर निशान है। जिस स्थान पर महिला का शव मिला है वहां से 10 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है और दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सरकारी आवास भी है ऐसे में आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है कि महिला का शव कूड़ेदान के पास कैसे आया वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बताया जा रहा है की आज सुबह जब स्थानीय लोग हाथीबड़कला सड़क पर घूमने निकले तो कूड़ेदान के पास पड़े महिला के शव को देखकर डर गए ,स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Share This Article
Leave a comment