पिथौरागढ़ जनपद के बिर्थी फॉल में बनेगा ग्लास ब्रिज

News Desk
1 Min Read

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुनस्यारी तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बिर्थी फॉल में बन रहा है कुमाऊं मंडल का पहला ग्लास ब्रिज, 22 फीट ऊपर खड़े होकर झरने को निहार सकेंगे पर्यटक….मिनी कश्मीर के नाम से मशहूर राज्य का सीमांत जिला पिथौरागढ़ न केवल अपनी हसीन वादियों से देश विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

 बल्कि यहां स्थित अनेक पर्यटक स्थल चाहे वो खलियाटाप हो या फिर मुनस्यारी, इसके अतिरिक्त पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका मंदिर जैसे पवित्र धार्मिक स्थल, देश विदेश के लोगों को एक असीम शांति के साथ ही कुदरत के दीदार का सुनहरा अवसर भी प्रदान करते हैं।अब पिथौरागढ़ जिले की खूबसूरती में कुमाऊं मंडल का पहला ग्लास ब्रिज चार चांद लगाने जा रहा है।

जी हां… कुमाऊं मंडल के पहले ग्लास पुल का निर्माण मुनस्यारी तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बिर्थी फॉल में किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment