माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का निधन

2 Min Read

बाहुबली व पूर्व सांसद मुख्तार अंसारी की बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस समाचार के तुरंत बाद ही बांदा मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई है। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

- Advertisement -


सूचना मिली कि मुख्तार को आईसीयू से सीसीयू में भर्ती करना पड़ा। यहां मुख्तार के इलाज में 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई। हालांकि, मुख्तार की जान नहीं बच सकी। इससे पहले मंगलवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की समस्या बताई थी और इलाज के बाद उसी दिन कारागार भेज दिया था। बुधवार को जेल में उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, जिसमें सब सामान्य मिला था।

- Advertisement -

बीते दिनों कोर्ट में मुख्तार अंसारी ने बताया था उनको स्लो प्वाइजन देकर मारने की कोशिश की जा रही है। इन आरोपों के बाद जेल के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।बीते दिनों मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार हैं, उहोने कहा था , ‘मुख्तार अंसारी की हत्या करने की साजिश रची जा रही है, कई दिनों से ये साजिश चल रही है, परिवार ने तो कोर्ट में याचिका भी दी है कि मुख्तार अंसारी को दूसरे किसी राज्य में रखा जाए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि कर दी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment