असंतुलित होकर 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी कार, 1 महिला की मृत्यु 3 लोग घायल

1 Min Read

आज दिनांक 15.04.2024 को वाहन संख्या- UK04-G-0641 ऑल्टो कार जो गंगोलीहाट से भीमताल की तरफ जा रही थी। धौलछीना कसाड़ बैंड के पास असंतुलित होकर सड़क से 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गयी। जिसमें कुल 04 लोग सवार थे। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना धौलछीना पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

स्थानीय लोगो की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया और उपचार हेतु प्राथमिक उपचार केन्द्र धौलछीना भिजवाया गया। जिसमें डॉक्टर द्वारा एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया हैं। शेष तीनों का उपचार चल रहा हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

घायलों का विवरण-1.दिपा पंत पत्नी प्रमोद चंद पंत नि० जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 52 वर्ष 2. सुशमा पंत पत्नी गजेन्द्र पंत नि० डांट भीमताल उम्र 50 वर्ष 3. प्रमोद चंद पंत पुत्र गंगा दत्त पंत नि० जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 55 वर्ष, मृतक रेखा उप्रेती के पति का नाम सुबोध उप्रेती ।

Share This Article
Leave a comment