कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की प्रेस वार्ता

1 Min Read

लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ कांग्रेस और बीजेपी की नेता जीत का दम भरने लगे हैं। आज भाजपा प्रदेश में अपने संकल्प पत्र को लेकर पत्रकार वार्ता कर रही है वही अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भाजपा के संकल्प पत्र पर विकसित भारत की तस्वीर है वही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों में 5 लाख मतों के अंतर से जीत का दावा किया है।

- Advertisement -

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 19 अप्रैल को देश व प्रदेश की जनता मोदी सरकार की हैट्रिक लगाने जा रही है। उत्तराखंड में अस्तित्व बचाने की लड़ाई में जुटी कांग्रेस विलुप्ति के कगार पर खड़ी है। इस बार पांचों सीटों पर कांग्रेस के हाथ खाली रहेंगे। जबकि सबका साथ सबका विकास की नीति के चलते बीजेपी अबकी बार 400 पार कर रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment