उत्तराखण्ड में पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज का सफर होगा सुहाना…130 नई बसों की खरीद के लिए ऑर्डर जारी

2 Min Read

केवल पर्वतीय मार्गों पर संचालन के लिए ही 130 बसें खरीदी जा रही हैं। टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है।उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज का सफर और सुहावना होने जा रहा है। परिवहन निगम 130 नई बसें खरीद रहा है, जिनकी आवक जून माह से शुरू हो जाएगी। परिवहन निगम ने करीब डेढ़ साल पहले पर्वतीय मार्गों पर 130 नई बसों के संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू की थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसके तहत निगम ने टेंडर भी निकाला था, लेकिन कुछ तकनीकी नियमों की वजह से केवल एक कंपनी आई थी। लिहाजा परिवहन निगम ने टेंडर रद्द कर दिया था। इस बीच परिवहन मुख्यालय ने नियमों में कुछ संशोधन कर दिए। इसके बाद परिवहन निगम ने नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया, केवल पर्वतीय मार्गों पर संचालन के लिए ही 130 बसें खरीदी जा रही हैं। टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। बताया, जून माह में इन बसों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा कि जून से आगामी तीन माह में पर्वतीय मार्गों पर बसों की किल्लत कम हो जाएगी। परिवहन निगम ने कई नए रूट भी चिह्नित किए हैं, जिन पर भविष्य में बस संचालन किया जाएगा।

- Advertisement -

परिवहन निगम का बस बेड़ा लगातार घटता जा रहा है। जो रोडवेज बसें अपनी आयु पूरी कर रही हैं, निगम उन्हें संचालन से हटा रहा है। लिहाजा निगम को ज्यादा संख्या में नई व बीएस-6 वाली बसों की दरकार है। निगम नई बसें कम खरीद रहा है। इसके बजाए निगम अनुबंधित बसों पर फोकस कर रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment