अल्मोड़ा से नहीं चलीं रोडवेज की पांच बसें यात्री परेशान

1 Min Read

अल्मोड़ा में चालकों की कमी से रोडवेज बसों का संचालन पटरी पर नहीं आया है। पांच बसें ठप रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीण मार्गों पर वाहनों की किल्लत रही। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं।रोडवेज डिपो से रोजाना 14 सेवाओं का संचालन किया जाता है। डिपो में चालकों की कमी बनी है, जिससे संचालन पटरी पर नहीं आ रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

शुक्रवार को रोडवेज की टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, मासी, बेतालघाट-दिल्ली, सायंकालीन देहरादून सेवाओं का संचालन ठप रहा। इससे विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्रियों को वाहनों के लिए स्टेशन में भटकना पड़ा। इधर, रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि स्थगित सेवाओं का संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बसें सुचारू रूप से चलेंगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a comment