Haldwani Breking: शादी की शॉपिंग के बाद हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहे युवक ने नशे में स्कूटी व टेम्पो चालक को मारी टक्कर, गिरफ्तार

2 Min Read

नशे में वाहन चलाकर स्कूटी व टेम्पो चालक को घायल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  दिनांक 3.12.2023 को समय 11:00 बजे लगभग जजी कोर्ट के पास एक कार wagnor के चालक द्वारा नशे की हालत में वाहन को हल्द्वानी की तरफ से चलाते हुए डिवाइडर पार कर काठगोदाम से आ रहे ऑटो UK04 TA 9170 व स्कूटी UK 04 6708 पर टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा स्कूटी चालक को भी हाथ व पैर पर छोटे आई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज SI कुमकुम धानिक, SI UT संजय धोनी, का0 प्रकाश बडाल, का0 ललित द्वारा मौके पर पहुँचकर तत्काल घायलों को कृष्णा अस्पताल पहुंचाया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

घायल व्यक्ति-

- Advertisement -

1- ऑटो चालक राजेंद्र सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दीवान सिंह निवासी बच्ची नगर नंबर 2 कटघरिया थाना मुखानी।
2-  स्कूटी चालक गौरव गोस्वामी उम्र- 29 वर्ष पुत्र तेज नाथ गोस्वामी निवासी चांदमारी काठगोदाम का उपचार कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में चल रहा है।

- Advertisement -

उक्त कार चालक प्रकाश सिंह बिष्ट अपनी शादी की शॉपिंग हेतु हल्द्वानी आया था जो वापस अल्मोड़ा जा रहा था। नशे में वाहन दौड़ाकर उक्त कृत्य पर चालक का मेडिकल कराया गया जिसका नशे में होना पाया गया। चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

Share This Article
Leave a comment