haldwani curfew: आगजनी के बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हल्द्वानी, छावनी में तब्दील हुआ पूरा शहर

2 Min Read

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए बवाल के बाद अब पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया है। आगजनी की घटना के बाद डीएम ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए। जिसके बाद शहर में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

वहीं, सीएम धामी ने भी उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बता दें कि नगर निगम की टीम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की बृहस्पतिवार की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी।

- Advertisement -

दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई थी। शाम को पुलिस फोर्स के साथ टीम ने अतिक्रमण ढहाने पहुंची।

- Advertisement -

जैसे ही टीम वहां पहुंची इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी भी तोड़ दी।  टीम ने ढहाना शुरू किया लोगों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। साथ ही कई गाड़ियां भी जला दी।

Share This Article
Leave a comment