पिथौरागढ़ से सुबह-सुबह आई बुरी खबर…जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत, चार घायल

1 Min Read

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के चमाली रोड में सोमवार तड़के एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

- Advertisement -

घायलों का उपचार चल रहा है।सोमवार तड़के एक जीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में आठ लोग सवार थे। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी-बरात में छलिया नृत्य करते थे। पिथौरागढ़ से शादी के बाद घर को वापस जा रहे थे।

- Advertisement -

मृतक
1 पवन कुमार (37) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़
2 अंगद कुमार उम्र (30) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़
3 कैलाश राम उम्र (42) पुत्र शोबन राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़
4 अजय कुमार उम्र (31) पुत्र होशियार राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़

- Advertisement -

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment