Advertisement
देहरादूनउत्तराखंड

देहरादून में डकैती: ग्राहकों की तरह आए…फिर इत्मिनान से गन प्वाइंट पर लूटे 20 करोड़ के गहने

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी हाई अलर्ट पर थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था। इसी बीच बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने वीआईपी राजपुर रोड पर पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के पास रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दे डाला। चार बदमाश शोरूम के अंदर घुसे और एक बाहर खड़ा हो गया। बदमाशों ने शोरूम में गार्ड समेत 11 कर्मचारियों को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया और करीब 20 करोड़ से भी ज्यादा के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए।

Advertisement

बेखौफ बदमाशों ने वहां इत्मिनान से 25 मिनट तक लूटपाट की फिर भरे बाजार दो बाइक पर सवार होकर भाग निकले। बदमाशों की इस हिमाकत से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना के बाद नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस की पहुंच से बहुत दूर निकल गए। बदमाशों को गिरफ्तार कर के लिए एसएसपी ने चार टीमों का गठन किया है।

Advertisement

रिलायंस ज्वैलरी का यह शोरूम राजपुर रोड पर ठीक सेंट जोसेफ स्कूल के सामने है। इसके बगल से ही होटल इंद्रलोक को जाने वाली व्यस्त गली है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10.20 बजे कर्मचारियों ने शोरूम खोला था। कर्मचारी वहां काउंटर पर जेवरात सजा रहे थे। कुछ देर बाद करीब 10.25 बजे चार युवक अंदर घुसे। कर्मचारियों को लगा कि ये ग्राहक होंगे और उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया।

गार्ड हयात सिंह गेट के पास काउंटर पर रजिस्टर में कुछ काम कर रहा था। इसी बीच एक युवक ने हयात सिंह की कनपटी से पिस्तौल सटा दी और दूसरे ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर चुप रहने को कहा। इसके बाद दो बदमाशों ने तीन महिला कर्मचारियों को छोड़कर सभी के प्लास्टिक केबल टाइ (बांधने के लिए लॉक वाली बेल्ट नुमा तार) से पीछे तरफ हाथ बांध दिए। सभी को रिशेप्सन काउंटर के पास बैठा दिया।

Advertisement

कर्मचारियों को शोरूम की रसोई में किया बंद
इसी बीच दो बदमाशों ने वहां से जेवरात समेटने शुरू कर दिए। तीनों महिला कर्मचारियों को भी उन्होंने पिस्तौल दिखाई और जल्दी-जल्दी जेवरात निकालने को कहा। घबराई कर्मचारियों ने आलमारियों से जेवरात काउंटर पर रखने शुरू कर दिए। एक बदमाश ने इन्हें बैग में भरना शुरू किया। इसी बीच एक बदमाश ने हाथ बंधे सभी कर्मचारियों को शोरूम की रसोई में बंद कर दिया।

लगभग 11.20 बजे वहां पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने शोरूम से फिंगर प्रिंट्स आदि जुटाए और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में चार टीमों को गठन किया गया है। सभी सीसीटीवी कैमरा और अन्य माध्यमों से बदमाशों की धरपकड़ में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Multiplex Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button
Unlocking the Secrets: How Long Should Kids Use Mobiles? केले खाने के स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित फायदे भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की बोल्डनेस ने उड़ाए होश 10 Worst-Rated Films of Kangana Ranaut करवा चौथ: व्रत, प्यार और परम्परा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker