आज गिर सकती हैं राहत की बूंदें: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट

2 Min Read

गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन आज मौसम बदलने से राहत के आसार हैं।इन जिलों 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन 19 जून को होने वाली बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ तापमान को भी कम करने का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रदेश भर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से कुछ इलाकों में पेड़ गिर सकते हैं। तेज बारिश होने से कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। इसके अलावा बारिश होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
– बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment