हाईकोर्ट के जजों ने उठाया नगर में कूड़ा उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश

News Desk
1 Min Read

- Advertisement -
Ad imageAd image

उच्च न्यायालय के निर्देशन पर 12 जून से प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पूर्व में प्रदेश को कचरा मुक्त बनाने के आदेश जारी किए थे लेकिन उनका सही तरीके से अनुपालन न होने पर आज प्रातः उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी,न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी अधिवक्ता नगर के अलग अलग स्थानों में कूड़ा उठाने निकल पड़े। देश मे पहली बार है कि  ज्यूडिशियल से जुड़े न्यायमूर्ति अधिवक्ता स्वयं कूड़ा उठाने निकले है। और लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

 उन्होंने कहां प्रतिदिन हमें अपने आसपास साफ सफाई करनी होगी। और हम सभी को प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना चाहिए और फ्लेक्सी बैनर की जगह कपड़े के बैनर का प्रयोग करना चाहिए जैसे पूर्व वर्षो में किया जाता था। 

बाइट  – विपिन सांघी, चीफ जस्टिस उत्तराखंड हाईकोर्ट

Share This Article
Leave a comment