उधमसिंह नगर में पंतनगर की डॉ. राधा वाल्मीकि का हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

2 Min Read

पंतनगर। विवि परिसर के इंटर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. राधा वाल्मीकि का नाम हार्वर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में सह लेखिका के रूप में दर्ज किया गया है। जोकि पंतनगर समेत उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। आजादी के अमृत महोत्सव पर दुनिया भर के स्वतंत्रता सेनानियों में भारत के सुप्रसिद्ध 75 स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथा से परिपूर्ण पुस्तक ””स्वराज के स्वर”” को हावर्ड यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की ओर से वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

डॉ. राधा के इस पुस्तक लेखन में सहयोग करने पर सह लेखिका के रूप में उनका नाम हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इस पुस्तक में देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन की गौरव गाथा लिखने में देश भर के 75 वरिष्ठ एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकारों ने भी सह लेखक के रूप में अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। आगामी 12 जून को डॉ. राधा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी व कवि सम्मेलन में भाग लेने इंडोनेशिया (बाली) और वियतनाम जाएंगी, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

डॉ. राधा इससे पहले भी अपनी शैक्षिक, सामाजिक और साहित्यिक सेवाओं से तीन बार द मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सन ऑफ द अर्थ, द मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ द अर्थ, द मोस्ट इंस्पायरिंग एजूकेटर ऑफ द अर्थ के रूप में अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने सहित सैकड़ों अवाॅर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment