प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर जोशी को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

3 Min Read

राजकीय आदर्श विद्यालय जाजर चिंगरी के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर जोशी को प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक जोशी ने इंडोर किचन गार्डन सहित शैक्षिक गतिविधियों में अभिनव प्रयोग कर दूरस्थ के विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

शिक्षक चंद्रशेखर जोशी वर्ष 1990 से 2005 तक वकालत करने के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय अल्काथल डीडीहाट में शिक्षक नियुक्त हुए। इस दौरान उन्होंने डायट के 63 मुकदमों का निस्तारण कराया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कार्य किया। बच्चों के मन की बात तरंग पत्रिका के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

वर्ष 2017 में पदोन्नत होकर जाजरचिंगरी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बने। अपने वेतन से विद्यालय में कक्ष निर्माण, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लास, रोजगारपरक शिक्षा, ईको क्लब, बैग फ्री डे आदि नवाचार और कार्य से राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की पहचान बनाई। विद्यालय के बच्चे कंप्यूटर का ज्ञान भी रखते हैं।

- Advertisement -

शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक चंद्रशेखर के अभिनव प्रयोग के लिए विद्यालय को बालिका शिक्षा के लिए पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय, मुख्यमंत्री और शिक्षा निदेशक की ओर से विद्यालय को पुरस्कृत किया जा चुका है। शिक्षक जोशी पुरस्कार में मिलने वाली धनराशि को विद्यालय को दान कर देते हैं। शैलेश मटियानी पुरस्कार स्वरूप 21 हजार रुपये की धनराशि और दो वर्ष की सेवावृद्धि का लाभ मिलता है।

- Advertisement -

इंडोर किचन में किया मशरूम उत्पादन
पिथौरागढ़। शिक्षक जोशी ने मध्याह्न भोजन में पौष्टिक आहार के लिए इंडोर किचन गार्डन का अभिनव प्रयोग कर मशरूम उत्पादन किया। उनके इस प्रयोग को विशेष प्रसिद्धि मिली और बिहार समेत देश के विभिन्न विद्यालयों में इसे लागू किया गया। इस समय मशरूम कक्ष का निर्माण करा रहे हैं। इसमें सभी को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देंगे। संवाद

29 बार रक्तदान कर चुके हैं जोशी

पिथौरागढ़। शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक चंद्रशेखर जोशी रेडक्राॅस के सदस्य हैं। वह अब तक 29 बार रक्तदान भी कर चुके हैं। इसके अलावा शरीर दान और नेत्रदान का संकल्प पत्र भर चुके हैं। वर्ष में एक माह का वेतन दान करते हैं। संवाद

Share This Article
Leave a comment