दुष्कर्म पीड़िता ग्रभवती ने न्यायालय परिसर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास

2 Min Read

रूड़की में दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती महिला ने न्यायालय परिसर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।पीड़िता कोर्ट में तारीख पर आई थी। वहीं जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसे सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

आपको बता दें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा भगवानपुर थाने में तहरीर देकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी तैय्यब को 9 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हो गई। पीड़िता द्वारा कोर्ट में गर्भपात के लिए प्रार्थना पत्र दिया था जिसकी कोर्ट में तारीख चल रही थी। वहीं आज पीड़िता अपने परिवार के साथ कोर्ट पहुंची इसी दौरान उसने अपने पास रखा एक जहरीला पदार्थ खा लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

हालत बिगड़ते देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया और अन्य लोगों की मदद से सिविल अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। सिविल अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर वंदना ने बताया कि 108 के माध्यम से एक महिला को अस्पताल लाया गया था। बताया गया है कि महिला न्यायालय में गवाही देने गयी थी और बेहोश हो गयी। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान पता लगा कि महिला ने जहर खाया है जिसके बाद महिला को उपचार दिया गया है। अभी महिला की हालत पहले से बेहतर है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment