अल्मोड़ा में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक और कर्मचारियों ने रैली निकाल दिया धरना

2 Min Read

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एन एम ओ पी एस अल्मोड़ा के बैनर तले आज शिक्षक एवं कर्मचारियों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और रैली निकाली।
धरने के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सांसदों और विधायकों को पांच साल के कार्यकाल में ही पेंशन दी जाती है लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों को आजीवन सेवा के बावजूद पेंशन से वंचित रखना अन्याय है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत की कमाई को शेयर बाजार के माध्यम से औद्योगिक घरानों को सौंपा जा रहा है जिससे उनका भविष्य खतरे में है। उनके सामने आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही पुरानी पेंशन लागू नहीं की गई तो इसका जवाब वे आने वाले लोकसभा चुनावों में देंगे। इस मौके पर कार्यकारियों और शिक्षकों द्वारा जोरदार नारेबाजी भी की गई। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने की संचालन भूपाल चिलवाल ने किया। धरने के बाद चौघानपाटा से मुख्य बाजार तक रैली भी निकाली गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

धरना एवं रैली में मिनिस्ट्रीयल फैडरेशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा, धीरेन्द्र पाठक, मनोज कुमार जोशी, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के डीके जोशी, किशोर जोशी, जगदीश भंडारी, दीपक तिवारी, खुशहाल महर, हिमांशु तिवारी , मीना शर्मा, मीनाक्षी जोशी, मेघा मनराल, नमिता वर्मा, तस्लीम अंसारी, ज्योती भारती, पूनम बिष्ट, भोला दत्त पंत, डा 0 गिरजाभूषण जोशी, गुरदीप राणा, देवेश सिंह, जीवन साह, हीरा डोबाल, मनोज पाठक, महेश भण्डारी, हरिवंश बिष्ट, मोहन जोशी,

- Advertisement -

नन्दाबल्लभ मैनाली, जीवन तिवारी, तारा बिष्ट, गौरव बिष्ट, इन्द्रा अल्मिया, राजू, गौरव डालाकोटी, दर्शन बोरा, गौरव तड़ागी, रितु तिवारी, राजेश काण्डपाल, भुवन जोशी, नितेश काण्डपाल, मेघना पंत, गरिमा राणा, नवीन भट्ट, महेंद्र सिंह गुसाईं, दीपक कुमार पाण्डेय, पवन मुस्यूनी, कुन्दन सिंह, बीना तिवारी, दीपा उप्रेती सहित सभी विभागों के सैकड़ों कार्मिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment