सदस्यता अभियान के दूसरे दिन व्यापारियों को दिलाई गई देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

1 Min Read

उत्तराखंड की सबसे पुरानी व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिये व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। अभियान के दूसरे दिन 195 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image


गुरूवार को दूसरे दिन सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में 150 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फरवरी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभियान में दिनेश गोयल, अभय साह, मनोज सिंह पवार, संजय साह रिक्खू, मनोज वर्मा, विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, भीमा पवार, दिनेश जोशी, हिमांशु कांडपाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, दीपक तिवारी, जगदीश तिवारी, अशीष भारती, गोपाल मेर आदि व्यापार मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment