अल्मोड़ा
गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने किए स्थापना के 35 वर्ष पूर्ण,सांसद अजय टम्टा रहे उपस्थित।

गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल आज अपना 29वां वार्षिक दिवस समारोह मना रहा है और संस्थान आज अपनी स्थापना के 35 वर्ष पूर्ण कर रहा है। वर्ष 1988-89 में स्थापित यह प्रतिष्ठित संस्थान भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान अस्तित्व में आया।सांसद टम्टा ने कहा कि यह भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में एक स्वायत्तशासी निकाय के रूप में कार्य करता है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक ज्ञान को आगे बढ़ाना,एकीकृत प्रबंधन रणनीतियों को आकार देना और उनकी प्रभावशीलता को प्रदर्शित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। संस्थान प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और विभिन्न भारतीय हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरणीय मुद्दों के विकास को बढ़ावा देता है
Advertisement
Advertisement
Multiplex Advertisement