कुमांयूँ परिक्षेत्र नैनीताल, डॉ. नीलेश आनन्द भरणें द्वारा हल्द्वानी बहुउद्देश्यीय भवन में स्मार्ट कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया

News Desk
3 Min Read

- Advertisement -
Ad imageAd image

आज दिनांक 21-07-2023 को पुलिस महानिरीक्षक, कुमांयूँ परिक्षेत्र नैनीताल, डॉ. नीलेश आनन्द भरणें द्वारा हल्द्वानी बहुउद्देश्यीय भवन में स्मार्ट कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि

1-     कुल 89 सीसीटीवी  कैमरे  हल्द्वानी नगर में स्थापित किये गये है जिनका विवरण 

(I)                नरिमन तिराहा से सिन्धी चौक तक-36 कैमरे

(II)              भोलानाथ टैम्पो स्टैण्ड से सेन्ट्रल हॉस्पिटल तक- 14 कैमरे

(III)           स्टैण्डर्ड स्वीट से देवलचौड़ तक- 14 कैमरे

(IV)          मंगल पड़ाव से मण्डी तक – 08 कैमरे

(V)             तिकोनिया  वर्कशॉप लाईन से रेलवे फाटक तक -13 कैमरे

(VI)          पनचक्की से डीसी पानी टंकी तक- 04 कैमरे

किए गए कार्य-

(I)                वर्तमान समय तक यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सीसीटीवी के माध्यम से ट्रैफिक आई  से 43 चालान कराये गये हैं।

(II)              यात्रियों / पर्यटकों के दुकान/ऑटो/रिक्शा में छूटे हुए  60 बैग /सामान वापस कराए गए।

(III)           दुकानों में छुटे हुए लगभग 20 मोबाईल फोन्स को वापस कराया गया।

(IV)          एक्सीडेंट कर भागने वाले अज्ञात वाहनों की पहचान करायी गयी।

(V)             रोडवेज स्टेशन के पास होने वाली चोरी के खुलासे में सहयोग किया गया

(VI)          बाजारों में भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।

बयान  पुलिस महानिरीक्षक-
          पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि कई बार पुलिस बल की कमी होती है तो स्मार्ट कन्ट्रोल रूम में लगे कैमरे  पुलिस के लिए तीसरी आख का कार्य करते हैं  जिससे पुलिस को अपराधों के अनावरण तथा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सहायता होती है। स्मार्ट कन्ट्रोल रूम को और अधिक व्यवस्थित करने हेतु 01 अपर उप निरीक्षक/ हे0कानि0 तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के लिये 01 यातायात कर्मी नियुक्त किया जायेगा।

 इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, श्री पंकज भट्ट  सीओ सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेंद्र सिंह धोनी के अलावा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे

Share This Article
Leave a comment