बीजेपी के ट्वीट को लेकर मचा बवाल कांग्रेस महानगर ने फूंका पुतला

News Desk
1 Min Read

[ad_1]

- Advertisement -
Ad imageAd image

 भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस के शीर्ष नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रावण बताए जाने पर कांग्रेस पार्टी में उबाल है। कांग्रेस ने इसकी आलोचना की है वही देहरादून महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी के नेतृत्व में एसलेहॉल चौक पर सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी।

महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी ने कहा कि भाजपा द्वारा राहुल गांधी को रावण बताए जाने की हम कड़ी निंदा करते हैं। भाजपा जो राम राज्य बनाना चाहती है ऐसा राम राज्य हमें नहीं चाहिए जिसमें लूट, हत्याएं होती हैं और मणिपुर में महिलाओं को नग्न अवस्था घुमाया जा जाता है। आज कर्मचारी इतना मजबूर हो गया है कि अपनी पेंशन के लिए उसे सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

Share This Article
Leave a comment