जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई

News Desk
2 Min Read

- Advertisement -
Ad imageAd image

अल्मोड़ा 30 मई, 2023 (सूचना)- जनपद में मुख्यमंत्री घोषणाओं में विभागों द्वारा किए गए अद्यतन कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त घोषणाओं के कार्यों का निस्तारण समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिये। 

          बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियो को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय साथ जो समय अवधि निर्धारित की गयी है उसी के अन्तर्गत सभी विकास कार्य किये जाय इस कार्य में किसी प्रकार कि लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखे कि किये गये कार्य की प्रगति रिपोर्ट और  व्यय धनराशि रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को समय से भेजी जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तान्तरण के लंबित मामलों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में मुख्यमंत्री घोषणायें शासन स्तर पर लंबित है उनके घोषणाओं के लिये शासन को समय-समय पर पत्राचार किया जाय। 

   जिलाधिकारी ने कहा कि होने वाले कार्यों का फील्ड विजिट कर तथा स्टीमेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया को करना सुनिश्चित करें साथ जो कार्य पूर्ण हो चुके है उन कार्यों का उपयोगिता प्र्रमाण पत्र सम्बन्धित विभाग को समय से भेजना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने पेयजल, चिकित्सा, संस्कृति, सिंचाई, पर्यटन, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, जल संस्थान, विद्युत, पर्यटन, बाल विकास, शहरी विकास, उद्यान विभाग सहित सभी संबंधित विभागों की द्वारा वर्तमान मंे किये गये कार्याें की क्रमवार समीक्षा की और निर्देश दिये अपने अपने स्तर के सभी कार्यों को ससमय से किया जाय। बैठक में अपर जिलाधिकारी सी0एस0 मर्ताेलिया, परियोजना निदेशक चन्द्रा फर्त्यालय सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे |

Share This Article
Leave a comment