देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तियारियों के तहत व्यापारियों का सदस्यता अभियान लगातार जारी है

2 Min Read

उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तियारियों के तहत व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार जारी है। देवभूमी व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित दिखे। अभियान के नावें दिन 186 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image


गुरूवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत लोअर माल रोड, धारानौला मार्ग, बावन सीढ़ी, मोतिया धारा, माल रोड तक सदस्यता की गई। अभियान के तहत आज 186 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। अभी तक 1600 से अधिक व्यापारियों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है जिसके लिए सभी व्यापारियों से लगातार विचार विमर्श भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज आदि व्यापारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment