जवानों को खिलाई सब्जी और पनीर का बिल…राशन घपले में सीबीआई ने आईटीबीपी कमांडेंट समेत 6 पर किया केस

4 Min Read

सीबीआई ने आईटीबीपी देहरादून में जवानों के राशन सप्लाई घपले में तत्कालीन कमांडेंट समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इन पर वित्तीय अनियमिततता, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप हैं। आरोपियों में तत्कालीन कमांडेंट, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक और तीन खाद्यान्न सप्लायर को नामजद किया है। 70 लाख रुपये अधिक की गड़बड़ी में आईटीबीपी के कई अन्य अफसरों, जवानों और सप्लायर के शामिल होने का संदेह है।

- Advertisement -

आईटीबीपी के उत्तरी फ्रंटियर के आईजी के आदेश पर सीमाद्वार स्थित 23वीं बटालियन के कमांडेंट पीयूष पुष्कर ने 23 जनवरी को भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता की शिकायत एसपी सीबीआई से की थी। सीबीआई ने प्राथमिक जांच के बाद 2017 से 2019 के बीच बटालियन में खाद्यान्न आपूर्ति में हुई गड़बड़ी के मामले में तत्कालीन कमाडेंट अशोक कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक सुधीर कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अनसूया प्रसाद समेत देहरादून के तीन खाद्यान्न सप्लायर को नामजद किया है।

- Advertisement -

इन पर मटन, चिकन, मछली, पीन, अंडे, दूध, फल समेत अन्य खाद्यान्न आपूर्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप हैं। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के एसपी सतीश कुमार राठी के मुताबिक सप्लायर ने खाद्यान्न सामग्री के बढ़े हुए बिल पेश किए। जिनका भुगतान अफसरों की मिलीभगत से किया गया।

- Advertisement -

सरकारी रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर हेराफेरी कर 70,56,787 रुपये की गड़बड़ी कर सप्लायर को लाभ पहुंचाने का काम आईटीबीपी अफसरों ने किया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों से पूछताछ संभव है।

- Advertisement -

जवानों को खिलाई सब्जी और बिल लगाया पनीर का
आईटीबीपी के सीमाद्वार स्थित परिसर में खाद्यान्न घपले में महंगे खाद्य पदार्थ के बिल लगाकर सस्ती रसद जवानों को दी गई। इससे न सिर्फ सरकारी रुपये हड़पे गए, बल्कि जवानों की सेहत से भी समझौता किया गया।

आरोप है कि मटन के बिल बनाकर चिकन खिलाया गया। जबकि पनीर के बिल बनाकर सामान्य सब्जी जवानों को परोसी गई। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के एसपी सतीश कुमार राठी के मुताबिक सप्लायर ने खाद्यान्न सामग्री के बढ़े हुए बिल पेश किए, जिनका भुगतान अफसरों की मिलीभगत से किया गया।

सरकारी रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर हेराफेरी कर 70,56,787 रुपये की गड़बड़ी कर सप्लायर को लाभ पहुंचाने का काम आईटीबीपी के अफसरों ने किया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों से पूछताछ संभव है।

अन्य अफसर और सप्लायर की भूमिका की भी जांच
सीबीआई ने छह नामजद के अलावा अन्य सरकारी सेवकों और सप्लायर के भी इस गड़बड़ी में शामिल होने की आशंका जताते हुए कुछ अज्ञात को भी इसमें आरोपी बनाया है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में कई अन्य नाम भी शामिल हो सकते हैं।

ये हैं नामजद
1- तत्कालीन कमांडेंट अशोक कुमार गुप्ता, 23वीं बटालियन आईटीबीपी देहरादून
2-उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, तत्कालीन संयुक्त क्वार्टर मास्टर(राशन)
3- सहायक उप निरीक्षक अनसूया प्रसाद
4- नरेंद्र आहूजा, मैसर्स आहूजा ट्रेडर्स 141, राजपुर रोड देहरादून
5-विनय कुमार, प्रोपराइटर मैसर्स विनय कुमार ट्रेडर्स 1-हरिद्वार रोड देहरादून
6- नवीन कुमार, प्रोपराइटर मैसर्स नवीन ट्रेडर्स कौलागढ़, देहरादून

Share This Article
Leave a comment