सौतेले पिता की नाबालिग बेटी से दरिंदगी, महीनों तक रेप; मां की शिकायत पर पहुंचा जेल

2 Min Read

एक महिला ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि सौतेले पिता ने महीनों तक उसकी नाबालिग बेटी से रेप किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

शुक्रवार को एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह यूपी की रहने वाली है। वर्तमान में वह एक निकटवर्ती गांव में दूसरे पति के साथ रहती है। पहले पति से उसकी 12 वर्षीय एक पुत्री है। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री ने बताया उसका सौतेला बाप पिछले साल अक्तूबर से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

- Advertisement -

वह कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि पुत्री के बताने के बाद उसने पति से इसका विरोध दर्ज कराया तो उसने उसे और पुत्री को जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -

महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किच्छा कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment