करवाचौथ के बहाने से प्यार के जाल में फंसाकर शर्मनाक चाल, मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर रेप

3 Min Read

दिल्ली के विवाहित आदमी ने मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाकर शर्मनाक चाल चली। आरोप है कि महिला से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार रेप किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

- Advertisement -

एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने तहरीर दी। बताया कि उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। दूसरी शादी के लिए पीड़िता ने जीवनसाथी डाटकॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई। यहां पीड़िता का संपर्क हितेश गुप्ता निवासी अशोक विहार उत्तर पश्चिमी दिल्ली से हुआ।

- Advertisement -

वीडियो कॉलिंग ऐप पर बातचीत की। पीड़िता ने अपनी प्रोफाइल में जोड़ा हुआ था कि उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। आरोपी ने झांसा दिया कि  दो-तीन महीने में पत्नी से तलाक हो जाएगा।आरोप है कि इसके बाद शादी के लिए प्रपोज किया। पीड़िता से मिलने बीते 25 सितंबर को दून आया। ईसी रोड स्थित होटल में कमरा लेकर पीड़िता को मिलने बुलाया। पत्नी की काफी बुराई कर बताया कि माता-पिता की कोविड में मौत हो चुकी है।

- Advertisement -

एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने तहरीर दी। बताया कि उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। दूसरी शादी के लिए पीड़िता ने जीवनसाथी डाटकॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई। यहां पीड़िता का संपर्क हितेश गुप्ता निवासी अशोक विहार उत्तर पश्चिमी दिल्ली से हुआ। वीडियो कॉलिंग ऐप पर बातचीत की। पीड़िता ने अपनी प्रोफाइल में जोड़ा हुआ था कि उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। आरोपी ने झांसा दिया कि  दो-तीन महीने में पत्नी से तलाक हो जाएगा।

- Advertisement -

आरोप है कि इसके बाद शादी के लिए प्रपोज किया। पीड़िता से मिलने बीते 25 सितंबर को दून आया। ईसी रोड स्थित होटल में कमरा लेकर पीड़िता को मिलने बुलाया। पत्नी की काफी बुराई कर बताया कि माता-पिता की कोविड में मौत हो चुकी है।

बताया कि वह शिवा मार्केट, प्रीतमपुरा दिल्ली में दुकान का है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने इस होटल में पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी हर हफ्ते दून आता और पीड़िता को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता।

वह पीड़िता के नौकरी के स्थान पर भी गया। साथियों से कहा कि वह जल्द उससे शादी करने वाला है। करवाचौथ पर पीड़िता से व्रत भी रखवाया। आरोपी के बारे में पीड़िता ने जानकारी जुटाई। उसकी पत्नी से सोशल मीडिया साइट के जरिए संपर्क किया। तब पीड़िता को पता लगा कि उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं है। आरोपी ने निजी पलों की फोटो वायरल करने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a comment