सीमांत जनपद उत्तरकाशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक पर कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा एक और कांग्रेस एक एक कर राज्य में हार रही है लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस में भ्रष्टाचार थम नही रहा है। राज्य सभा सांसद धीरज साहू के यंहा से 220करोड़ से ज्यादा रुपए मिलना कांग्रेस के भ्रष्टाचार को दिखाता है।