कांग्रेस युक्त हो गई है भाजपा : करन माहरा

1 Min Read

रानीखेत (अल्मोड़ा) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस मुक्त कहने वाली भाजपा कांग्रेस युक्त हो चुकी है। कांग्रेस के नेताओं को झूठे प्रलोभन देकर भाजपा उन्हें पार्टी में शामिल कर रही है। प्रदेश की कैबिनेट में शामिल नौ में से पांच मंत्री कांग्रेस पृष्ठभूमि से हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की घबराहट बढ़ गई है। यही कारण है कि कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करना भाजपा की मजबूरी बन गया है। भाजपा यदि 400 पार का नारा गुनगुना रही है तो उसे दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की जरूरत क्यों पड़ी, इस पर उसे चिंतन करना चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी का नाम उजागर नहीं हो सका है। केदारनाथ मंदिर से सोना गायब होने का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। युवा भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने पर आंदोलन कर रहे हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment