नैनीताल में निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही टूट गया डेढ़ करोड़ का पुल

2 Min Read

ओखलकांडा ब्लॉक के स्याली, रिखाकोट, टांडा, घिगरानी और सुई गांवों को जोड़ने के लिए 1.55 करोड़ की लागत से बन रहा स्टील गार्डर पुल निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही घटिया निर्माण सामग्री के चलते टूट गया। पुल का निर्माण स्याली गांव में बन रहा था। इसके बनने से 8 से 10 गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलता।करीब एक साल पहले 1.55 करोड़ की लागत से ओखलकांडा ब्लॉक के स्याली में स्टील गार्डर पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

- Advertisement -

इसके बनने से 8 से 10 गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलता। सोमवार को निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही पुल टूट गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों के साथ ही विधायक राम सिंह कैड़ा को मिली तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इसके लिए विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही डीएम को मामले से अवगत करवाते हुए निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

- Advertisement -

नदी के ऊपर 45 मीटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से बताया गया है कि कुछ लोगों की ओर से पुल के बोल्ड खोले गए हैं। इससे पुल टेढ़ा हो गया है। ठेकेदार को तीन दिन के अंदर पुल को सही करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभाग की ओर से जांच भी की जाएगी। -मोहन तिवारी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment