जमीन को लेकर विवाद, हरियाणा के बदमाशों ने झोंका फायर, स्थानीय दो युवकों पर लगी गोली, एक की मौत

News Desk
1 Min Read

विकासनगर बाढ़वाला के डुमेट में जमीनी मामले को लेकर हरियाणा और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान हरियाणा निवासी लोगों ने दो लोगों फायर झोंक दिया। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए यूपी जिला अस्पताल विकास नगर में लाया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

घायल युवक धर्म सिंह को सीटी स्कैन और एमआरआई जांच के लिए रेफर किया गया है। स्थानीय व्यक्ति ही दो बदमाशों को लेकर आया था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी स्कूटर पर फरार हो गए। एसएसपी अजय सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a comment