Almora Breking: एसएसजे कैंपस के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा

1 Min Read

सो​बन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित छात्र संघ अध्यक्ष कार्की के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की शाम एक युवती ने तहरीर सौंपी हे। तहरीर में पीड़िता ने एसएसजे कैंप के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर उसके साथ दुष्कर्म करने समेत अन्य कई आरोप लगाए है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की के खिलाफ धारा 376 व 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। जल्द ही पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले की विवेचना एसआई हेमा कार्की को सौपी गई है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है पीड़िता मूल रूप से बागेश्वर जिले की रहने वाली है। पढ़ाई के लिए यहां जिला मुख्यालय में किराए पर रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment