अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में गरिमा ने जीते तीन रजत पदक

1 Min Read

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बंगलूरू में आयोजित भारतीय ओपन पैरा एथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में गरिमा जोशी ने तीन रजत पदक जीते हैं। अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट गरिमा द्वाराहाट के छतगुल्ला की रहने वाली हैं।

- Advertisement -

25 से 26 मार्च तक कांटेर्व स्टेडियम बंगलूरू में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने एफ 55 श्रेणी शॉर्टपुट, डिस्कश थ्रो और जेवलिन थ्रो में पदक जीते। गरिमा कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। वह भारतीय खेल प्राधिकरण गांधीनगर में अभ्यास कर रही हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment