नैनीताल पहुंची स्वर्णिम अमृत संदेश रथ यात्रा

2 Min Read

नैना देवी मंदिर में मंगलवार को हेमवती नन्दन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर, गढ़वाल और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित नंदा सुनंदा रथ यात्रा पहुंची। यह यात्रा 18 दिसम्बर से शुरू की गई थी। इस मौके पर दोनों विश्वविद्यालय एक दूसरे को 50 – 50‌ पौधे उपहार स्वरूप दे रहे हैं। गढ़वाल विश्वविद्यालय से लाए गए 50 वृक्ष आज नैनीताल में लगाए गए और और यहां से 50 पौधे ले जाकर गढ़वाल विश्वविद्यालय में लगाए जाएंगे।

- Advertisement -

इसके साथ ही हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की उमंग संस्था जो कि नमामि गंगे के लिए कार्य कर रही है उन्होंने यात्रा के दौरान सरोवर में गंगा जल डाला ताकि सरोवर स्वच्छ रहे गंदा न हो और उन्होंने कहा कि पर्यटक आए और इस पानी को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें यही हमारी कामना है। और इसके माध्यम से जनता को यह संदेश देना है कि पर्यावरण और नदियों को स्वच्छ बनाना है और बचाना है तभी हम जीवित रह सकते हैं।

- Advertisement -

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यहां से कलश में जल ले जाकर श्रीनगर जाकर गंगा में विसर्जित किया जायेगा और हिमालय, गंगा और देश के साफ स्वच्छ बने रहने की कामना की जायेगी। इसके साथ ही यात्रा के नैना देवी मंदिर में आने से पहले कुमाऊं विश्वविद्यालय में एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें हिमालय की चिंताओं के विषय में चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रो. अतुल जोशी, कल्याण सिंह रावत, डॉ. सर्वेश उनियाल, आकांक्षा सेहरी, वर्षा पंत, डॉ. सरोज शर्मा, विनिता विश्वकर्मा उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment