प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में महिलाओं को न्याय नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- राधा बिष्ट

News Desk
3 Min Read

- Advertisement -
Ad imageAd image

अल्मोड़ा-  देश के तिरंगे को अपने शौर्य से सम्मान दिलाने वाली भारतीय महिला कुश्ती पहलवानों का कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यू पी के गॊंडा से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा यॊन शोषण एंव उत्पीड़न करने के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही के तहत गिरफ्तार करने के समर्थन में प्रदेश महिला काँग्रेस  अध्यक्ष के निर्देश पर   महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि

   विगत चार माह से देश की महिला कुश्ती पहलवान अपनी न्याय की लडा़ई जंतर-मंतर दिल्ली पर लड़ रही हैं। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास ऒर सबका विश्वास का झूठा नारा देकर महिलाओं का यॊन शोषण  उत्पीड़न करने जॆसे गम्भीर आरोप के आरोपी अपनी पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह को बचाने के लिए हरकदम पर तानाशाही रवॆया अपना रही हैं। पूर्व में महिला काँग्रेस ने महिला कुश्ती पहलवानों के समर्थन में कॆंडिल मार्च निकाला ऒर देश के सर्वोच्च पद पर बॆठी  राष्ट्रपति दॊप्रदी मूर्म जी को ज्ञापन भेजकर गृह मंत्रालय एंव कानून मंत्रालय को कडे़ दिशा- निर्देश देने की माँग कर चुके है। लेकिन देश की सत्ता पर बॆठी हिटलर मॊदी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही हैं। संसद के नये भवन के समक्ष जब महिला कुश्ती पहलवान अपनी न्याय की माँग करने लगे तो देश के गृहमंत्री अमित साह के इशारे पर पहलवान बेटियों के आन्दोलन को डर एंव भय दिखाकर कुचलने के प्रयासों की महिला काँग्रेस तीव्र विरोध करती हैं। 

   महिला काँग्रेस पत्रकार वार्ता से देश की मोदी सरकार से पहलवान बेटियों के सम्मान में उचित एंव तीव्र न्याय दिलाने के लिए माँग करते हैं ऒर आरोपी कुश्ती संघ अध्यक्ष एंव भाजपा सांसद को संसद से निष्कासित करके गिरफ्तार करने की माँग करते हैं।
महिला काँग्रेस देश की महिला विकास सशक्तिकरण मंत्री स्मृति ईरानी से पूछना चाहते है। कि आज आप किसके डर से पहलवान बेटियों के लिए न्याय दिलाने के लिए आगे नहीं आ रही हैं। जब आप देश को मान सम्मान दिलाने वाली बेटियों के लिए न्याय नहीं दिला सकती हैं। तो स्मृति ईरानी को  महिलाओं के कल्याण के लिए बना महत्वपूर्ण महिला सशक्तिकरण मंत्री के विभाग से शर्मसार होकर  इस्तीफा दे देना चाहिए, वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी जिला महामंत्री ( संगठन ) त्रिलोचन जोशी, सेवादल जिला मुख्य संगठक दिनेश नेगी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, , प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी एंव रजनी टम्टा, पूर्व प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, जिला महामंत्री लीला जोशी, जया जोशी, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, धीरा तिवारी, तारा तिवारी,मनोज बिष्ट ,शरद शाह आदि मॊजूद थे।

Share This Article
Leave a comment