नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा सिंगल यूज प्लास्टिक छापेमारी में पकड़ी बड़ी खेप

1 Min Read

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्रारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की छापेमारी धूगाधारा व एल० आर० साह रोड़ में की गई। छापेमारी के दौरान धूगाधारा में 01 दुकान में प्रतिबंधित सिंगल यूज पायी गयी जिनका 500=00 रू० का चालान कर नगद वसूली की गयी। एल० आर० साह रोड़ में होल सैलर के प्रतिष्ठान में 103 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़ी गई होल सैलर के विरुद्ध 100000=00 रू0 (एक लाख रुपये) की चालानी कार्यवाही की गयी है। छापेमारी के दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार,पर्यावरण पर्यवेक्षक राजेश,पालिका के कर्मचारी मनोज आदि उपस्तिथ थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a comment