दुखद समाचारदिल का दौरा पड़ने से सीओ रानीखेत का असामयिक निधन

1 Min Read

अल्मोड़ासीओरानीखेत तिलक राम वर्मा का आज दिनांक- 05.12.2023 को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण असामयिक निधन हो गया है। श्री तिलक राम वर्मा दिनांक- 10.02.1998 को पुलिस विभाग में उ0नि0 के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गयी। दिनांक- 26.05.2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत सीओ सीआईडी हल्द्वानी एवं इसके उपरांत दिनांक- 15.08.2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे।

- Advertisement -

पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन व अधीनस्थों का हमेशा मार्गदर्शन किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

- Advertisement -

जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। अल्मोड़ा पुलिस बल दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment