अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  समीर आर्य  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस अल्मोड़ा में होने वाले आगामी कार्यक्रमो पर जानकारी दी

3 Min Read

अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिखर होटल अल्मोड़ा में होने वाले आगामी कार्यक्रमो पर अपनी बात मिडिया के सम्मुख प्रस्तुत की ,
1- भारतीय जनताभ पार्टी हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी देश का सर्वोच्च गौरव संविधान दिवस को मनाने जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

2- इस वर्ष संविधान दिवस को हम सम्पूर्ण प्रदेश के जनपद केंद्रों पर विचार गोष्ठियो व सभाओं के रूप में मनाएंगे।
प्रत्येक जनपद के प्रत्येक मंडलों में विचार गोष्ठियाँ आयोजित की जायेंगी।
हम 26 नवंबर को प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर मनाने जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

3- जनपद केंदों पर आयोजित कार्यक्रम के पश्च्यात “संविधान गौरव यात्रा” का शुभारंभ किया जायेगा।
इस यात्रा के माध्यम से हम हमारे गौरव शाली संविधान के सम्मान में जन जागरण का कार्य करेंगे।

- Advertisement -

4- हम प्रत्येक बूथ पर देश के सबसे लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री जी के “मन की बात” के कार्यक्रम के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

- Advertisement -

5- उत्तराखंड प्रदेश में पहली बार अनुसूचित जाति समाज के जन प्रतिनिधियों का सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी कराने जा रही है।

6- ये सम्मेलन की सोच स्पष्ट कर देती है कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित समाज के उत्थान की विशेष सोच रखती है।

7- गढ़वाल संभाग के अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन 30 नवंबर 2023 को देहरादून में आयोजित होगा।
कुमाऊँ संभाग के अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन 02 दिसंबर को कुमाऊँ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आयोजित किया जायेगा।

8- इस सम्मेलन में अनुसूचित जाति समाज के वर्तमान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, सभासद, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, महापौर, दायित्व धारी, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, मा विधायक, मा मंत्री उत्तराखंड सरकार, मा सांसद सहित सभी गणमान्य गणों की गरिमामय उपस्थित रहेगी।

9- ये अनुसूचित जाति सम्मेलन भविष्य में अनुसूचित जाति के उत्थान में मिल का पत्थर साबित होगा।

10- इस सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए अपने कटिबद्धता के विचार को दर्शाती है।
आज कि प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र विष्ट, जिला मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, हेमंत आर्य बलदेव आर्य, देवेन्द्र आर्य, जीवन चन्द्र, मुकुल कुमार, दीपक चन्द्र, रवि जी प्रकाश चन्द्र, अशोक लाल, हिमांशु आर्य उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a comment